Asom Prakashan Bharati, 1st Floor, Infront of Shraddhanjali Kanan, R G Baruah Road, Guwahati-781005, Assam
Get Involved
कार्यकारिणी बैठक : पूर्वोत्तर जनजाति शिक्षा समिति

पूर्वोत्तर जनजाति शिक्षा समिति की कार्यकारिणी बैठक दिनांक 17 मार्च 2026 को गुवाहाटी विश्वविद्यालय के सेमीनार सभागृह में आयोजित की गई।

बैठक में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से विद्या भारती अखिल भारती उच्च शिक्षा संस्थान के संगठन मंत्री श्री रघुनंदन जी, विद्या भारती अखिल भारती शिक्षा संस्थान के मंत्री माननीय श्री ब्रह्माजी राव, पूर्वोत्तर जनजाति शिक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ. देवव्रत दास, मंत्री डॉ. अभिजीत पायेंग, विद्या भारती पूर्वोत्तर क्षेत्र के संगठन मंत्री डॉ. पवन तिवारी, मंत्री डॉ. जगदींद्र रायचौधुरी तथा शिशु शिक्षा समिति असम के अध्यक्ष श्री कुलेंद्र कुमार भागवती एवं मंत्री श्री जगन्नाथ राजबंशी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

बैठक में आने वाले समय में समिति द्वारा संचालित किए जाने वाले विभिन्न शैक्षिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा एवं योजना बनाई गई।

माननीय श्री ब्रह्माजी राव ने अपने मार्गदर्शन में पूर्वोत्तर के जनजातीय समाज की समृद्ध संस्कृति एवं शिक्षा के व्यापक प्रचार-प्रसार, विकसित भारत की संकल्पना के साथ कार्य करने तथा स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय समाज के योगदान और बलिदानों को स्मरण करने पर विशेष बल दिया।

अंत में अध्यक्ष डॉ. देवव्रत दास के प्रेरक उद्बोधन के साथ बैठक का सफल समापन हुआ।

Scroll to Top